8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Old Age Pension : सीएम योगी ने 56 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को भेजे 836.55 करोड़ रुपए

Old Age Pension Scheme- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों से किया संवाद, कहा- सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य पर काम कर रही भाजपा सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Sep 2021, 5:12 PM IST

cm yogi adityanath transfers money for Old Age Pension Scheme

लखनऊ. Old Age Pension Scheme- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वृद्धावस्था पेंशन के 55.77 लाख लाभार्थियों के खाते में कुल 836.55 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की। बताया कि इनमें 4.56 लाख नए लाभार्थी हैं, जिनके खाते में पहली तिमाही का 1,500 रुपये भेजा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद भी किया। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है। सीएम ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री भी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच सरकार के सामने जीवन के साथ ही जीविका बचाने की बड़ी चुनौती थी। केंद्र व राज्य सरकार ने पूरी मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ा। सरकार की मंशा है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को, हर किसान को, हर वृद्ध जन को, हर निराश्रित महिला को प्राप्त हो। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी अभियान के क्रम में समय-समय पर इन लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध कराई हैं।

गरीबों के साथ खड़ी है बीजेपी सरकार : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर हमारी सरकार सदैव गरीबों के साथ खड़ी रही है। इसके साथ ही तय किया गया था कि सभी को सरकारी योजना का लाभ मिले। इसी ध्येय को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर राज्य के लिए योजना भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक गरीब के हित और स्वावलंबन के लिए हर योजना को मजबूती से लागू किया है।

यह भी पढ़ें : घर बैठे बनवाएं वृद्धा पेंशन, हर महीने मिलते हैं तय रुपए, जानें- बनवाने की पूरी प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स