3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट, उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर वन

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 6:42 PM IST

cm yogi adityanath tweet about swachh bharat abhiyan

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट, उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर वन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि यूपी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसलिए उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का सपना उत्तर प्रदेश पूरा किया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके कारण यूपी देश में नंबर वन बन पाया है।

स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य

बता दें कि भारत को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 से स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत कराई गई थी। इसके साथ ही उन्होंने इस मिशन को शुरू करने के साथ साथ दो उप मिशन और भी जोड़े थे। वह दो मिशन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और स्वच्छ‍ भारत मिशन (शहरी) हैं। जब यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई तो उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने का बीड़ा उठाकर उस मिशन को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 8 जिलों को पूरी तरह से ओडीएफ करवाए जा चुके हैं। केवल 8 जिलों के पूरी तरह से ओडीएफ हो जाने से ही यूपी ने देश में अपना पहला स्थान बना लिया है। स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ को सही रूप में श्रद्धांजलि देते हुए वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत की प्राप्ति करना है।

योगी आदित्यनाथ ने जो ट्वीट किया है उसको लेकर कुछ लोगों ने रिप्लाई भी दिया है।

ये है ट्वीट के रिप्लाई

1. माननीय योगी आदित्यनाथ जी आपकी सरकार तो केंद्र में भी है। फिर एक संत रामपाल जी की CBI जांच क्यों नहीं की जा रही है। फिर भी हरियाणा सरकार उनके खिलाफ कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर पाई है फिर उनको अभी तक जेल में क्यों रखा जा रहा है। हम भी भारत की जनता है हमको भी न्याय मिलना चाहिए।

2. up gov शोषण करने मे भी नम्बर बन है योगी जी खास कर मानदेय कर्मचारियों का ,अनुदेशको का मानदेय 17000 से 2017 मार्च मे पास हुआ और आज तक आपकी सरकार देना नहीं चाहती ,लेकिन शायद एक वात आप नही जानते up की जनता सरकार बदलने मे भी no 1 है ये गुजरात नहीं है कि जुमलेबाजी पर सरकार बनती रहेगी।

3. यह सत्य नहीं है उत्तर प्रदेश प्रथम नहीं है क्योंकि सर्वेक्षण के अनुसार आखिरी 10 जो शहर थे वह तर प्रदेश के ही हैं पहले 200 के अंदर एक भी शहर या डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश का नहीं आया है तो प्रथम कैसे हो सकता है यह मैं समझ नहीं पा रहा हूं कृपया करके मेरी इस दुविधा को दूर करें।

4. सर, कैसे आप कह सकते है की उत्तर प्रदेश स्वच्छ है, आपकी सरकार नोएडा का क़ूड़ा 5 लाख लोगों के घर में डाल रहे है। नॉएडा सेक्टर 123 का क़ूड़ा घर रहाहीशी ईलाके में कैसे बन सकता है। हम बीजेपी का बहिष्कार करते है। धन्यवाद