लखनऊ। सीएम योगी (CM yogi) व यूपी सरकार (UP government) के मंत्रियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। सुशासन व प्रबंधन के गुर सीखने के लिए सीएम योगी (CM yogu) की टीम आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) पहुंची। सभी मंत्री सीएम योगी (CM Yogi) के साथ अपनी वीआईपी गाड़ियों (VIP Cars) में नहीं बल्कि आम छात्रों की तरह एक बस में सवार होकर आईआईएम (IIM) पहुंचे। वहां सभागार में अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा की व्यवस्था की गई थी। सभी मंत्री वहीं पहुंचे और आईआईएम (IIM) के दिग्गजों से लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (leader development program) पर सुशासन (discipline), प्रबंधन (Management), नेतृत्व कौशल व जनभागीदारी के गुर सीखेंगे व कई सवाल भी पूछे। शाम तक यह सिलसिला चला जिसके बाद सभी प्रबंधन साहित्य और कुछ 'होमवर्क' लेकर अगले चरण के लिए घर लौट गए। हालांकि इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है।