28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक हत्याकांड : मृतक की पत्नी से मुलाकात के बाद एक्शन में सीएम योगी, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी तलब

कल्पना तिवारी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह से विवेक हत्याकांड में जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Oct 2018, 1:28 PM IST

vivek murder case

विवेक हत्याकांड : मृतक की पत्नी से मुलाकात के बाद एक्शन में सीएम योगी, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी तलब

लखनऊ. सोमवार को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कल्पना से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह से विवेक हत्याकांड में अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात पुलिस कॉन्स्टेबल ने एपल कंपनी के एरिया मैनेजर की लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी महिला सहकर्मी को उसके घर ड्रॉप करने जा रहे थे।

सोमवार सुबह मुतक विवेक की पत्नी कल्पना अपने भाई विष्णु शुक्ला और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंची। सीएम से उनसे करीब 35 मिनट मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पांच लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा देने, आवास और बेटियों के पढ़ाई का खर्च वहन करने की बात कही। गौरतलब है कि इससे पहले डीएम कौशल राज शर्मा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और नगर निगम में सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : मृतक की पत्नी ने मांगी सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा, सीएम योगी को लिखा पत्र

सीबीआई को जांच सौंपने से इनकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कल्पना तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरी हर बात सुनी है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे राज्य सरकार पर पहले भी पूरा भरोसा था और अब मुख्यमंत्री से मिलकर यह भरोसा और मजबूत हो गया है। इससे पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात के बाद ही कल्पना तिवारी ने विवेक मर्डर केस की जांच को सीबीआई को सौंपने से इनकार दिया था। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं मामले की जांच एसआईटी ही करे।


यह भी पढ़ें : विवेक हत्याकांड पर बोले सीएम योगी- लखनऊ में कोई एनकाउंटर नहीं हुआ, जरूरत पड़ी करवाएंगे CBI जांच