3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश बदल रहा है, गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी मंदिर जा रही है: CM योगी

एबीवीपी के कार्यक्रम में सीएम योगी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी मंदिर जा रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 22 Jan 2018, 5:49 PM IST

yogi

लखनऊ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के अवध प्रांत के अधिवेशन में सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। योगी बोले जो लोग मंदिरों में जाने से संकोच करते थे आज वह मंदिर मंदिर भटक रहे है। आज उनको मंदिर की जरूरत पड़ गई है। अब उनको लगता है कि उनकी तीन पीढ़ी ने गलत किया था। अब चौथी पीढ़ी मंदिर जाना चाह रही है। देश बदल रहा है। राहुल गांधी जनेऊ धारी हिन्दू की बात पर बोले जिसकी चौथी पीढ़ी बोलने लगी मैं एक जनेऊ धारी हिन्दू है। यह साबित करता है की देश की मूल परम्परा पर वापसी हो रही है।

एबीवीपी के कार्यक्रम में सीएम योगी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

सीएम योगी ने कहा कि एक युवा के सोंचने का नजरिया बेहतर होना चाहिए। दृढ़ इच्छा शक्ति से युवा को आगे बढ़ना चाहिए। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए एबीवीपी की स्थापना हुई। एक मिशन राष्ट्रवाद, एक धर्म राष्ट्रधर्म को आगे बढ़ाना है। यही एबीवीपी के उद्देश्य है। बहुत से छात्र संगठन देश विरोधी नारे लगाते हैं। हमारी छात्र शक्ति नेशन पावर को बढाने की ताकत है। देश की समस्याओं पर अगर किसी छात्र संगठन ने काम किया है। वह है एबीवीपी। देश की सीमाओं और स्वदेशी की बात होती तो विद्यार्थी परिषद सामने आता है।

पढ़ें क्या बोले सीएम योगी-

- दुनिया भर में परिवर्तन आया है। अब अमेरिका, रूस और भारत सबसे बड़ी ताकत के रूप में हैं।

-अमेरिका में अब हमारे प्रधानमंत्री के शासन की चर्चा होती है। एबीवीपी देश की सीमाओं की सुरक्षा के सवाल पर सामने आता है।

-कश्मीर की बात होती है तो एबीवीपी सामने आता है।

-स्टैंड अप, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम युवाओं के लिए हैं।

-स्कूलों की समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है। Cbse, यूपी बोर्ड सब अलग अलग है...मदरसा बोर्ड का क्या कहना। शिक्षा के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।

-इस कार्यक्रम में एबवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अाम्बेकर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित ने की।