31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi: कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसानों को झटका, शहीद जवान के भाई को नौकरी 

CM Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र शुरू होने से पहले कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लिए 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। आइए बताते हैं कौन होगा खुशहाल और किसका हाल बेहाल ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 17 Feb 2025, 9:33 PM IST

CM Yogi

CM Yogi Cabinet Pass These Proposals: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सेशन शुरू होने से कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव सोमवार को योगी कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन में पास किया गया। बाई सर्कुलेशन में प्रस्तावों को मंत्रियों को भेजा जाता है। मंत्रियों से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार मंजूर करती है।

कौन-कौन से प्रस्ताव पास हुए ?

1. उत्तर प्रदेश में शहीद सैनिकों के परिवार के भाई अब अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय योगी सरकार के कैबिनेट ने सोमवार को लिया।
2. गन्ने का मूल्य इस साल भी नहीं बढ़ाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ने का राज्य मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा।
3. राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
4. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के एक हिस्से का चौड़ीकरण और विस्तार किया जाएगा। यह सड़क 30.643 किलोमीटर लंबी होगी।
5. आजमगढ़ में महुला गढ़वल बंधा पर ब्रिज, मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
6.वाराणसी में लहरतारा से बीएचयू, रवींद्रपुरी कॉलोनी होते हुए विजया सिनेमा तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
7. अयोध्या में मया टांडा मार्ग के कुछ हिस्सों का चौड़ीकरण और सुधार कार्य किया जाएगा।
8. मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार का काम एशियन विकास बैंक के ऋण से किया जाएगा।
9. शाहजहांपुर जिला कोर्ट का विस्तार किया जाएगा और पीडब्ल्यूडी भवन की भूमि कोर्ट को दी जाएगी।
10. अयोध्या में विकास कार्यों के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था बनाने का प्रस्ताव भी मंजूरी मिली है।

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा ?

यूपी बजट सत्र पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा कि कल स्पीकर भाषण देंगे और फिर बजट पेश किया जाएगा। विपक्ष को समझना चाहिए और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। हम उपलब्धियों के साथ 2025 का बजट बनाने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने शानदार बजट पेश किया है और इसी तरह राज्य सरकार भी ऐसा ही करेगी।

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा ?

यूपी बजट सत्र पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कल बजट पेश किया जाएगा। यह विकास को समर्पित बजट होगा और मील का पत्थर साबित होगा।

सुरेश खन्ना ने क्या कहा ?

यूपी बजट सत्र पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि आज कार्यमंत्रणा समिति और दलित नेताओं की बैठक हुई। हमने सभी से पूरे सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर रहने की अपील की है। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

संजय निषाद ने क्या कहा ?

यूपी बजट सत्र पर राज्य मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "आवाज उठाना, लोगों के हित के लिए आवाज उठाना विपक्ष का काम है। इसे सकारात्मक तरीके से करना चाहिए। हमें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी होगी"

यह भी पढ़ें: UP Budget: बजट सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी का विपक्ष से अनुरोध, ट्रैफिक में हुए बदलाव 

कल पेश होगा उत्तर प्रदेश का बजट

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 18 फरवरी 2025 (मंगलवार) से 2025-26 का बजट सत्र शुरू होने वाल है। सदन चलने से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक विधान भवन समिति के कक्ष संख्या 8 में आयोजित की गई।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश