
सीएम योगी का बड़ा ऐलान-यूपी में लगाया पॉलीथीन पर बैन
बाराबंकी. अब यूपी में 15 जुलाई से पॉलीथीन प्रतिबंधित हो जाएगा यानी पॉलीथीन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा। सीएम ने कहा कि पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है और प्लस्टिक मुक्त व्यवस्था बहुत जरूरी है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के बैग, कप, गिलास और पॉलीथीन आदि के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ वन विभाग के कार्यक्रम वन महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए महादेवा पहुंचे थे। यहांं पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले महादेवा के लोधेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, उसके बाद सीएम योगी ने भगवान शिव और मां पार्वती के पसंदीदा पेड़ों का पौधरोपण कर वन महोत्सव को को आगे बढ़ाया, जिस जगह पर सीएम ने पौधरोपण किया उसे महादेव वाटिका नाम दिया गया है।
मुझे लोगों ने बताया, यहां बिजली नहीं आती है
सुबह करीब 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलाकाप्टर रामनगर के महादेवा में बने हेलीपैड पर उतरा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए वन विभाग ने महादेवा ऑडिटोरियम के पीछे महादेवा वाटिका बनवाई, जहां पर सीएम योगी ने पौधरोपण किया। यहां सीएम योगी ने पहला पौधा लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीम योगी ने कहा कि इस साल वन महोत्सव का कार्यक्रम करवाने के लिए इस जगह को इसलिए चुना गया क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे यह शिकायत मिली थी कि महादेवा के साथ भेदभाव होता है। मुझे लोगों ने बताया कि एक स्थान पर तो बिजली मिलती है लेकिन महादेवा में बिजली नहीं आती। सीएम ने कहा कि पिछले पांच साल यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार रही लेकिन प्रदेश के कई तबकों के साथ भेदभाव हुआ जबकि हमारी सरकार ने लाखों लोगों को आवास उप्लब्ध कराए हैं, विद्युत कनेक्शन और रसोई गैस दी है।
सरकार से ज्यादा मालिक को जागरूक होना पड़ेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा। सीएम ने कहा कि पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है और प्लस्टिक मुक्त व्यवस्था बहुत जरूरी है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के बैग, कप, गिलास और पॉलीथीन आदि के इस्तेमाल पर रोक हो जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि लोग कहते हैं कि छुट्टा जानवर बहुत नुकसान कर रहे हैं, लेकिन अगर हम दूध पियेंगे तो जानवर को छोडऩे का अधिकार हमें नही है। इसके लिए सरकार से ज्यादा जानवर के मालिक को जागरूक होना चाहिए।
उनकी सुरक्षा भी करेंगे
सीएम योगी ने कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि महादेवा बहुत जल्द पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। कहा कि हमारी सरकार अयोध्या, काशी और मथुरा का विकास कर रही है। आज वन विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण की आवश्यकता को आगे बढ़ाना है। सीएम ने लोगों से कहा कि सिर्फ यूकेलिप्टस लगा कर औपचारिकता न करें बल्कि आज औषधीय गुण और धार्मिक महत्ता वाले पेड़ लगाने की आवश्यकता है। सभी विभागों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। कहा कि 9 करोड़ वृक्षों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि देवा शरीफ में जाकर वहां के मौलवियों से मिलें और वृक्षारोपण के अभियान को पूरा करें।
बीबीएयू के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने बताया कि पॉलीथीन को प्रतिबंधित करना बहुत जरूरी था। पर्यावरण को पॉलीथीन से काफी नुकसान होता है। पालीथीन स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है ही साथ ही इससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। सीएम योगी का यह सराहनीय कदम है।
Published on:
06 Jul 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
