प्रमोशन पर्फार्मेंस के हिसाब से हुआ-
सीएम ने कहा कि अनिल राजभर, कमला रानी, रामनरेश अग्निहोत्री ने बहुत काम किया है। वही आगे उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे काम किए हैं, उन्हें मंत्री पद दिया गया है। सभी लोगों का प्रमोशन पर्फार्मेंस के हिसाब से हुआ है। आपको बता दें कि नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। वहीं अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।