29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Corona Virus के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव की अपील करते हुए राज्य के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Apr 2021, 11:50 AM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

लखनऊ.कोरोना वायरस (Corona Virus) उत्तर प्रदेश में पांव पसार चुका है। रोजाना सैकड़ों केस सामने आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर लोगों की जान जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना से बचाव की अपील करते हुए राज्य के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। रविवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। इसके साथ ही कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि हाई रिस्क श्रेणी से जुड़े लोग व कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग घर से बाहर न निकलें। हाई रिस्क श्रेणी में आने वाले लोग जैसे कि गर्भवती महिलाएं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग व 15 साल से कम उम्र के बच्चे अनावश्यक भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। मास्क का प्रयोग हर वक्त करें। काम पर जाने वाले व्यापारी मास्क के साथ ही ग्लव्स का भी इस्तेमाल करें।

योगी सरकार ने दिए 50-50 लाख कोविडशील्ड बनाने का ऑफर

मुख्यमंत्री ने रविवार को कोविड संक्रमण की स्थितियों व रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर जोर दिया। यूपी में 1 मई से 18 साल व इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से कोविडशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट और कोवैक्सिन बनाने वाली भारत बॉयाटेक को 50-50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर भेज दिया गया है।

फ्री में होगा अंतिम संस्कार

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण और उससे होने वाली मौतों को देखते हुए सीएम योगी ने यूपी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को फ्री कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोविड संक्रमित किसी मरीज की मृत्यु पर उसके अंतिम संस्कार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Death due to Covid-सांसद कौशल किशोर के भाई का कोरोना से निधन, एक दिन पहले की थी ऑक्सीजन की मांग

ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन पर नजर रखने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया ऑक्सीजन ट्रैकिंग ऐप, प्रदेश के हर अस्पताल ही होगी मॉनिटरिंग