3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का सभी अधिकारियों, डीएम व एसपी को आदेश, रोज सुबह 9 बजे करें यह काम

यूपी की सुस्त कार्यव्यवस्था से नाराज सीएम योगी ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरता देख सीएम योगी अफसरों को लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 Jun 2019, 4:48 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. यूपी की सुस्त कार्यव्यवस्था से नाराज सीएम योगी ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरता देख सीएम योगी अफसरों को लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अफसरों से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने की भी बात कही थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से दागी अफसरों व कर्मचारियों को जबरन सेवा से रिटायर करने की चेतावनी भी दी थी। ऐसा कर उन्होंने साफ संकेत दे दिए हैं कि वर्षों से एक ही स्थान पर पैर जमाए बैठे अफसर यदि ठीक से काम नहीं करेंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। शुक्रवार को इसी कड़ी में उन्होंने एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी अफसरों को सुबह 9 बजे अपने कार्यालय पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है।

ये भी पढ़ें- विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा का बड़ा फैसला, 12 सीटों के लिए इन 24 से ज्यादा मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

सीएम योगी ने जारी किए निर्देश-
सीएम दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया गया कि "उन्होंने सूबे के अधिकारियों-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों- को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।" बताया जा रहा है कि ऐसा न करने पर उनका वेतन भी काटा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- मायावती ने मुलायम पर लगाए उन्हें फंसाने का आरोप, अखिलेश को कह दिया यह, बैठक में हुई बातें आईं सामने

सीएम को मिल रही थी शिकायत-

दरअसल कुछ दिन पूर्व ही सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कार्यालयों में जनता दरबार लगाने का फरमान जारी किया था, लेकिन कई अधिकारी तो सुबह 9 बजे दफ्तर ही नहीं पहुंच रहे थे। सीएम योगी को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। आखिरकार उन्होंने इसका संज्ञान लिया और कड़ा रूख अख्तियार करते हुए यह हिदायत दी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश