2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचा ये किसान, सीएम योगी के सामने दिया ऐसा बयान कि सबकी बोलती हो गई बंद

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव की शुरुआत हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jun 2018, 4:53 PM IST

Aam Mahotsav

Aam Mahotsav

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव की शुरुआत हुई। सीएम योगी ने इसका उद्घाटन किया व किसान के हित में की जा रही कोशिशों को उन्होंने मंच से गिनाया। लेकिन इसी दौरान आम का सही मूल्य नहीं मिलने से नाराज एक किसान ने प्रशासन की पोल खोल दी। वह काफी देर तक वहां यूपी सरकार पर सवाल उठाता गया और अपनी बात रखता गया, लेकिन कोई भी उसे शांत नहीं करा सका।

दो दिन चलेगा आम महोत्सव-

शनिवार को शुरू हआ आम महोत्सव दो दिन (23 और 24 जून) तक चलेगा। सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि महोत्सव में 725 किस्म के आमों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें से अधिकांश का उत्पादन यूपी में होता है। आम से बनने वाले उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने की हमें आवश्यकता है। इससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होने में मदद मिलेगी। उनके चेहरे पर जो खुशी लाने का प्रयास आम महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है, वह बेहद सराहनीय है।

किसान ने किया हंगामा, प्रशासन में मचा हड़कंप-

सीएम योगी अपने भाषण के दौरान किसान को मिल रहे आम के सही मूल्य की बात कर रहे थे कि उन्नाव से आए एक किसान ने वहां हंगामा मचा दिया। किसान का नाम अनिल कुमार मिश्रा है। उसने कहा कि मंडी में आम तीन रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। पिछले साल जहां आम 800 रुपए कैरेट के हिसाब से बिक रहा था, वहीं इस साल 300 रुपए कैरेट के हिसाब से बिक रहा है। यह देख मंच पर उपस्थित सीएम ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, तो वहीं वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच सीएम के ओएसडी अभिषेक प्रकाश ने दखल पड़ा। वहीं पुलिस को बुलाया गया, लेकिन सभागार में पीछे की तरफ पुलिस नहीं थी। तब तक योगी सरकार पर किसान सवाल उठाता रहा और अपनी परेशानियों को वहां रखता रहा। आखिरकार पुलिस उसे पकड़कर ले गई। इस मामले में पुलिस की लेटलतीफी पर कुछ अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश