मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें सतीश महाना, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी और सुरेश राणा समेत धर्म सिंह सैनी, मोहसिन रजा और अनिल राजभर का भी प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ ही संघ और पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी मौजूदा हालात में मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल करन सकते हैं। इसी के साथ ऐसे भाजपा विधायकों को भी मंत्रिमंडल में मौके मिल सकता है जो एक बार से ज्यादा बार विधायक बने हैं।