मस्जिद जाने के सवाल पर क्या बोले स्पीकर?
वहीं, संभल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि अयोध्या दौरे के दौरान विधायकों को धन्नीपुर जाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए, जहां पर अदालत के आदेश पर आवंटित भूमि पर मस्जिद का बन रही है। इस पर स्पीकर ने कहा कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए। जब वहां की कमेटी आने का आग्रह करेगी तो वहां जाने पर विचार करेंगे।