वहीं, इसके पहले CM योगी ने प्रदेश के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर को फिर से हटाया जाना चाहिए। वह जहां भी दौरे पर जाते हैं, तो उन्हें कुछ जगहों पर धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर देखने को मिले हैं, जो कि सही नहीं है। सरकार ने पहले ही धार्मिक स्थानों से स्पीकर हटाने के निर्देश दिए थे, तो ये क्यों लगे हुएं हैं? अधिकारियों को जल्द ही इन लाउडस्पीकर को हटाना चाहिए।