अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन्हीं जनपदों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का फोकस इन जनपदों पर ज्यादा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आए कामगारों एवं श्रमिकों की स्वास्थ विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पूल टेस्टिंग की गई है। इसमें जो भी पॉजिटिव मिले हैं उनका उपचार किया जा रहा है।