15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने रामविलास वेदांती पर दिया बड़ा बयान, राम मंदिर पर कही ये बात

सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या में मंदिर आंदोलन के पुरोधा राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लेने दिगम्बर अखाड़े पहुंचे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 14, 2018

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. अयोध्या के संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम योगी ने लोगों को गौ सेवा के लिए जागरूक किया। वहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद और राम जन्मभूम न्यास के सदस्य राम विलास वेदांती पर निशाना साधा। सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या में मंदिर आंदोलन के पुरोधा राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लेने दिगम्बर अखाड़े पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया और गौशाला बनवाने वालों को आभार व्यक्त किया।

वेदांती पर साधा निशाना-

सीएम योगी ने राम की नगरी में संतों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य राम विलास वेदांती पर तंज कसते हुए कहा कि वे गदहा पाले हुए हैं, गाय कैसे पाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर बोलने वाले लोग पहले गाय की सेवा करें। उन्होंने कहा कि धर्म तो गोवंश में है, मंदिर में है, नदियों में हैं। उन लोगों में है जो अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। इस मंच पर बहुत सारे संत हैं, वेदांती जी को छोड़ दें। वेदांती जी अपने यहां गदहा रखे हुए हैं, वे गाय तो पाल नहीं सकते हैं, लेकिन अन्य लोग तो गाय पाल सकते हैं। वे गोवंश की सेवा में लगें।

गौशाला का निर्माण बहुत पवित्र काम है-

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या दो कामों के लिए आया हूँ, एक तो राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के लिए और दूसरा गौशाला के लिए। 5000 गौवंश एक साथ रखे जा सकें, इसलिए गौशाला का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही गौ तस्करी पर हमने रोक लगाई है। गौशाला का निर्माण बहुत पवित्र काम है और इसके निर्माण करवाने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता है। गौशाला का निर्माण परम्परा के तहत हुआ है। हम गौ को माता मानते हैं, लेकिन गंदगी में बैठने को मजबूर करते हैं। लेकिन ये गौशाला भव्य एवं सुंदर है। लोक कल्याणकारी योजनायें चलती रहनी चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए-
सीएम योगी ने आगे कहा कि देश में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होना चाहिए। सरकार आने के बाद पहला काम हमने सभी अवैध बूचड़ खाने बंद करवाए। ये श्री राम की नगरी है, प्रभु राम गायों की सेवा करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर बनना अच्छी बात।

हिन्दू समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में-

इससे पहले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नया घाट बांधा तिराहा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता भड़क उठे और सड़क पर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फैजाबाद की पुलिस लाइन ले गई। जिले से धारा 144 लागू कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने नया घाट से राम जन्मभूमि तक पैदल मार्च करने का एलान किया था।