3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सीएम योगी ने बनाया मास्टर प्लान

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव से लेकर शहरों तक निगरानी समितियां बनाने का निर्देश दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Apr 2021, 3:30 PM IST

CM yogi

CM yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव से लेकर शहरों तक निगरानी समितियां बनाने का निर्देश दिया है। इन समितियों का मकसद कोरोना को फैलने से रोकना होगा। सीएम ने कहा कि हर ग्राम पंचायत और नगर पालिका वार्ड में निगरानी समिति बनाई जाए, ताकि कोरोना को बढ़ने से निगरानी करके रोका जा सके। ग्रामीण इलाकों की निगरानी समितियों में सरकारी अधिकारी, युवा, चौकीदार को जोड़ा जाएगा, जबकि शहरी इलाकों की समितियों में एनजीओ और सिविल डिफेंस को शामिल किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शहरी इलाकों में चुने गए सभी प्रतिनिधियों को निगरानी समिति में जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी तेजी लाने का निर्देश देते हुए लोगों से कोविड गाइडलाइन्स मानने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते हफ्ते भर में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या तीन गुनी हो गई है। 26 मार्च को प्रदेश में 1032 नये मामले मिले थे जिनकी संख्या 03 अप्रैल को बढ़कर 3290 पहुंच गई। इससे पहले तीन हजार से अधिक मरीज बीते वर्ष 7 अक्टूबर को मिले थे, तब कोरोना संक्रमण उतार पर था।

यह भी पढ़ें : कोरोना के चलते अब कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने की तैयारी