12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुस से लौटे सीएम योगी ने तुंरत की प्रेस वार्ता, किसानों के लिए कहा यह

रूस दौरे से लौटे सीएम योगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर वहां से अपने व्यापारिक रिश्ते व अन्य बिंदुओं का उल्लेख किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Aug 2019, 5:14 PM IST

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. रूस (Russia) दौरे से लौटे सीएम योगी (CM Yogi) ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर वहां से अपने व्यापारिक रिश्ते व अन्य बिंदुओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रूस से कृषि क्षेत्र में समझौता हुआ है, इसी के साथ फूड प्रोसेंसिग के क्षेत्र में भी रुस से समझौता हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लिए रुस में बड़ा सम्मान है और सितंबर को पीएम मोदी को उन्होंने आमंत्रित किया है। अगले महीने पीएम मोदी वहां जा रहे हैं। यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि रूस से 7 एमओयू साइन हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Independence Day: तबके डाकुओं में भी हिलोरे मारती थी देशभक्ति की भावना, अंग्रेजों के ऐसे छुड़ाए थे छक्के

कृषि योग्य जमीन का रुस नहीं कर रहा उपयोग-
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस में 5 मिलियन हेक्टेयर एरिया कृषि योग्य है, लेकिन लोगों की कमी के कारण उसका उपयोग नहीं होता। भारत और रूस मिलकर के वहां के संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। भारत और रूस के समझौते और मजबूत होंगे। देश के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि रुस में व्यापक रोजगार की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग, मौके पर पहुंची पुलिस और आर्मी की टीम, मचा हड़कंप

भारत सबसे ज्यादा खाद्यान्न पैदा करता है-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रूस के 35 प्रतिशत पूर्वी क्षेत्र में है, जहां रूस की 5 फीसदी आबादी रहती है। फिर भी निवेश के लिहाज़ से हम सारी संभावनाओं को तलाशने गए थे। भारत से मुझे, गोवा, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को मिलाकर चार मुख्यमंत्री रुस गए थे। हमारे साथ 190 लोगों का प्रतिनिधिमंडल शामिल था। रूस के 200 उद्यमियों ने भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था भारत की है। भारत सबसे ज्यादा खाद्यान्न पैदा करता है।

ये भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म मामले में आई सबसे बड़ी खबर, इस हत्या के लिए तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर के खिलाफ नए आरोप किए तय, बदली मामले की कहानी

7 एमओयू हुए हैं-
सीएम योगी ने आगे बताया कि रुस से 7 एमओयू साइन हुए हैं। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग की सहमति बनी है। रूस के उद्यमी डिफेंस के निर्माण की भी सहमति बनी है। सीएम ने कहा कि उनके पास जमीन है और हमारे पास मैनपॉवर है। इसके मेल से काम किया जाएगा। खाद प्रसंस्करण, टिम्बर, ऊर्जा, ऑयल और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में भी आपार संभावनाएं हैं। भारत और रूस के बीच रिश्ते बेहतर हैं। अंत में सीएम योगी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।