गौरतलब है कि प्रदेश में अनामिका शुक्ला का प्रकरण चर्चा में रहा है। इस गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस के सामने धीरे-धीरे नए किस्से सामने आ रहे हैं। अनामिका शुक्ला के नाम पर प्रदेश के 25 विद्यालयों में फर्जी तरीके से नौकरी करने वालों का चेहरा एक-एक कर उजागर हो रहा है। एक ही नाम से, एक ही डॉक्यूमेंट के सहारे 13 महीने से 25 स्कूलों में नौकरी कर फर्जीवाड़ा करने वालों ने सरकार को लगभग एक करोड़ रुपये की चपत लगाई थी।