लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi AdItyanath) ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। उन्हें निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में यह सुविधा मण्डल स्तर पर शुरू होगी। बाद में जिला स्तर पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोचिंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जल्द नया सॉफ्टवेयर लाया जाएगा। योजना की शुरुआत भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के लिए कोचिंग से होगी। उसके बाद अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी शुरू की जाएगी।