
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ यूपी से निकल कर हरियाणा में पहुंच चुकी है। जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ यूपी में प्रवेश की थी। उस समय उन्हें अयोध्या के संत सत्येंद्र दास से लेकर विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने मुंबई में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में कार्यक्रम करने की आजादी हर किसी को है। हमें हर भावना का सम्मान करना चाहिए। आप लोगों को जोड़ने की बात कर रहे हैं तो वह आपके काम और बयान में झलकना चाहिए।
यह भी पढ़ें: केशव मौर्य बोले- उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लखनऊ नहीं शिफ्ट होगा
बीजेपी के लिए देश पहले आता है: सीएम योगी
सीएम योगी ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कांग्रेस में हमला बोला। उन्हेंने कहा कि अगर तवांग की घटना और कुछ अन्य मुद्दों को देखें तो जिस तरह के बयान राहुल गांधी की ओर से दिए गए। मुझे लगता है कि ये बयान देश को जोड़ने के लिए नहीं थे बल्कि विभाजन को बढ़ाने के लिए और दुश्मनों को प्रोत्साहित करने के लिए थे।
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि पीएम मोदी कहते हैं कि बीजेपी के लिए देश पहले आता है और हम देश को पार्टी से ऊपर रखते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए पार्टी देश से ऊपर है।
3 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दोबारा दिल्ली से शुरू हो हुई थी। उस समय अयोध्या के महंत सत्येंन्द्र दास ने राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद विहिप उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तारीफ की थी। चंपत राय ने तो यह भी कह दिया था कि प्रधानमंत्री से लेकर संघ तक, किसी ने भी यात्रा की आलोचना नहीं की है।
Updated on:
7 Jan 2023, 11:25 AM IST
Published on:
7 Jan 2023, 11:24 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.