लोकभवन में भी पांचवीं मंजिल पर मुख्यमंत्री का कार्यालय बनाया गया है, तो वहीं चौथी मंजिल पर सचिवालय होगा। वहीं, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव और ओएसडी का कार्यालय भी यहां शिफ्ट किया जाएगा। लोकभवन की पहली मंजिल पर मुख्य सचिव का कार्यालय बनाया गया है। वहीं लोक भवन में अभी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के लिए कार्यालय आवंटन नहीं हुआ है, जिसके लिए अधिकारी जुट गए हैं।