1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के खिलाफ CM योगी की सख्ती, 23 दिन में 12 अपराधी पकड़े गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मादक पदार्थों के व्यवसाय को राष्ट्रीय अपराध घोषित करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी एसटीएफ ने पिछले 23 दिनों के भीतर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 Aug 2022, 10:10 AM IST

cm_yogi_strictness_against_drugs_12_criminals_arrested_in_23_days.jpg

Symbolic photo of Drugs drink and yogi who's banned in noida

उत्तर प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत सरकार ने मादक पदार्थों के व्यवसाय को राष्ट्रीय अपराध घोषित करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी एसटीएफ ने पिछले 23 दिनों के भीतर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के कब्जे से 549 किलो ग्राम गांजा, दो किग्रा अफीम और 210 ग्राम मारफीन जब्त की गई है। इसके अलावा पुलिस ने अलग अलग जनपदों में भी अभियान चलाकर साढ़े पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ को अबतक जब्त किया है।

गोतस्करों पर 2,733 मुकदमे दर्ज

सरकार द्वारा गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बाद उनपर बड़ी कार्रवाई की गई है। गोतस्करों पर कुल 2,733 मुकदमे दर्ज करते हुए 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से 16 के खिलाफ एनएसए, 312 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और 157 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यही नहीं गोतस्कर माफियाओं की 103 प्रकरणों में 30 करोड़ 13 लाख 24 हजार से ज्यादा की अर्वध कृत्यों से अर्जित संपत्ति भी कुर्क की गई है।

यह भी पढ़े - यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा से वृंदावन तक शुरू होगा नई ट्रेनों का संचालन

अग्रेंजी व देशी शराब बरामद

बता दें कि अवैध शराब के परिवहन, निर्माण, बिक्री पर प्रदेश की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले 7 महीनों में कुल 5,0615 मुकदमें दर्ज किए हैं। इसके साथ ही 5,0094 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुल 3 लाख 32 हजार 881 लीटर अग्रेंजी शराब, 11 लाख 48 हजार 928 लीटर देशी शराब को बरामद किया गया है। जिसके बाद 23 लाख 51 हजार 154 किलोग्राम लाहन और 3,781 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया है।

माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई

इसके अलावा पुलिस ने पिछले 7 महीनों में ही प्रदेश भर में चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शराब व मादक पदार्थ माफियाओं पर 4,017 मुकदमे रजिस्टर करते हुए 617 आरोपियों गिरफ्तार किए हैं। इनमें से 10 आरोपी पर एनएसए, 473 पर गैंगेस्टर एक्ट, 254 पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 305 अपराधियों की अवैध 03 अरब 41 करोड़ 86 लाख 45 लाख 362 रुपए की सम्पत्ति कुर्क की गई है।

यह भी पढ़े - जेल में विधायक रमाकांत यादव से मिले अखिलेश तो भड़कीं मायावती, कह दी ये बात

सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध शराब और ड्रग माफियाओं पर चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए इसे क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि राष्ट्रीय अपराध की तरह देखे जाने की बात कही थी। इसके साथ ही सीएम ने माफियाओं की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण और अपराधियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए थे।