लखनऊ. भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ सीएम योगी (CM Yogi) की सख्ती जारी है। बुधवार को उन्होंने इसके आरोप में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई की जानकारी सीएम दफ्तर के ट्विटर अकाउंट पर दी गई। इसमें बताया गया कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के अपनाते हुए सीएम योगी ने टेंडर कार्यों में अनियमितता के आरोपों में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल (संप्रति कानपुर परिमंडल) एमएम हुसैन को निलंबित करने का आदेश दिया है।