25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ की पहल अन्य जिलों के लिए बन सकती है सीख

जनपद के ए.एन.एम. की जिम्मेदारी बढ़ाई गई, राजधानी के स्कूलों में भी जाएंगी ए.एन.एम.  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:40 PM IST

Krami Mukti

Krami Mukti

लखनऊ. सी.एम.ओ लखनऊ ने ए.एन.एम. की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए एक एतिहासिक आदेश जारी किया है। जिससे राजधानी के बच्चों को कृमि संक्रमण से शतप्रतिशत बचाया जा सकेगा। कृमि मुक्ति के लिए शुक्रवार को मॉप अप राउंड की तैयारियां हुई। इसमें शतप्रतिशत सफलता के लिए लखनऊ स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल के आदेश के अनुसार अब ए.एन.एम. को अपने कार्यछेत्र के हर स्कूल में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कीड़े की दवा एल्बेन्डाजोल पहुंची है कि नहीं? दवा की मात्रा पूरी है कि नहीं? दवा खिलवाने के संमंध में कोई परेशानी तो नहीं? आदि चीजों की जांच करेगी। इसके साथ ही दवा की उप्लब्धता नहीं होने पर ए.एन.एम. नजदीकी केंद्र से दवा दिलवाएंगी।

ये भी पढे़ें - 6 बार विधायक और एक बार राज्यपाल रहे इस बहुत बड़े नेता के निधन पर सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि मॉप अप राउंड में शतप्रतिशत सफलता के लिए यह एक कोशिश है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक ने कहा कि सी.एम.ओ. लखनऊ की पहल सराहनीय है। यह व्यवस्था अन्य जिलों में लागू की जा सकती है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। एक वर्ष से 19 वर्ष की उम्र के जिन बच्चों को किसी कारणवश कीड़े की दवा नहीं खिलाई गई जा सकी, उन्हें 17 अगस्त को मॉप अप राउंड के तहत यह दवा खिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण पर की बड़ी घोषणा, रामविलास वेदांती के लिए कह दी ये बात...

ये भी पढ़ें- सीएम योगी की बहुत बड़ी घोषणा, आप करेंगें ये काम, तो 2 अक्टूबर को होंगे सम्मानित, मिलेगा ये बडा़ पुरस्कार, सुनकर सपा-बसपा में हड़कंप

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने लागू किया ये बड़ा नियम, सबकुछ छोड़कर सबसे पहले करें ये काम, यूपी में मची खलबली