
COld
लखनऊ. दिन के वक्त तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों को हल्की गर्म का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह-सुबह और रात के वक्त ठंड अभी भी सता रही है। यह पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर है। अगल एक सप्ताह की बात करें तो मौसम ऐसा ही रहने के अनुमार है। 15 फरवरी के बाद से गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा तो होली तक बरकरार रहेगा। फिलहाल दिन और रात में ठंड से निजात नहीं मिलने वाला है। ठंड का पश्चिम यूपी में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार उत्तराखण्ड व जम्मू कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी का सीधा असर पश्चिमी यूपी पर पड़ रहा है। पछुआ हवाओं के चलने की वजह से बर्फीली हवा के यहां के इलाके में पहुंचने से पारा गिर रहा है। इसका असर मुजफ्फरनगर मेें सबसे ज्यादा पड़ा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तामपाम 3 डिग्री से भी नीचे गिर गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इसी के साथ यह जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यदि पहाड़ी इलाके में बर्फबारी का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो पूरे यूपी में ठंड का सिलसिला कुछ दिन और बढ़ सकता है।
यह रहा आज का तापमान-
लखनऊ
अधिकतम- 23
न्यूनतम- 8
झांसी
अधिकतम- 21
न्यूनतम- 8
ललितपुर
अधिकतम- 21
न्यूनतम- 7
कानपुर
अधिकतम- 22
न्यूनतम- 8
सीतापुर
अधिकतम- 23
न्यूनतम- 8
इटावा
अधिकतम- 22
न्यूनतम- 8
रायबरेली
अधिकतम- 22
न्यूनतम- 8
अमेठी-
अधिकतम- 22
न्यूनतम- 9
Published on:
09 Feb 2020 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
