राजधानी के शीरोज कैफे में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एना मारिया ने एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात की। अपनी आठ सदस्यीय टीम के साथ जैम भारत दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने ताज नगर आगरा में शीरोज के कैफे में शिरकत की थी। एना मारिया का कहना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। एसिड अटैक पीड़ितों के इस जज्बे को देखकर एना मारिया और उनकी टीम ने दांतों तले उंगली दबा ली। वहां काम करने वाली महिलाओं और युवतियों का कहना है कि इस मुहिम से उन्हें जीने की एक नई दिशा मिली है, साथ ही लोगों का सपोर्ट भी।