3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, इस बड़े नेता ने भी सौंपा त्यागपत्र

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद देश भर में कांग्रेस के नेताओं के इस्तीफे का दौर सा शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Jun 2019, 3:49 PM IST

Sonia Priyanka

Sonia Priyanka

लखनऊ. राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद देश भर में पार्टी में इस्तीफों का दौर सा शुरू हो गया है। अलग-अलग राज्यों में कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे के समर्थन व चुनाव में हार के बाद अपना-अपना त्यागपत्र देना शुरू कर दिया है। वहीं यूपी में भी इस्तीफों की बयार सी आ गई है। प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता व महामंत्री उ.प्र. कांग्रेस कमेटी आराधना मिश्रा 'मोना', वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव और उपाध्यक्ष आर. पी. त्रिपाठी समेत 13 लोगों ने अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने दी। इसी फेहरिस्त में अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अंशू अवस्थी का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के इस बयान पर यूपी पुलिस का बड़ा कदम, दो घंटे बाद ही दिया करारा जवाब

त्यागपत्र में लिखा यह-

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को संबोधित त्यागपत्र में अंशू अवस्थी ने लिखा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने नौजवानों किसानों महिलाओं और पीड़ितों की मजबूती से आवाज उठाई और सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी। पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताया और उसी का परिणाम है कि 2014 के चुनाव से ज्यादा मत कांग्रेस पार्टी को मिले। वो बात अलग है कि हम जनता का विश्वास नहीं जीत सके। उन्होंने आगे राहुल गांधी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप अध्यक्ष पद पर बने रहें। पार्टी को आप के नेतृत्व की जरूरत है। करोड़ों कार्यकर्ता आपकी तरफ आशावान नजरों से देख रहे हैं। यदि आप अध्यक्ष नहीं रहेंगे तो हम सब भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करते रहेंगे और जनता की लड़ाई लड़ेंगें। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से हम आप के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- इस मुस्लिम यवुक से गुंडों ने कहा- बोलो जय श्री राम, नहीं मानी बात तो कर दिया.... मचा हड़कंप..

इन पदाधिकारियों ने भी दिया इस्तीफा-
इसके अलावा यूपी में पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्यामकिशोर शुक्ल, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता मंजू दीक्षित, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज तिवारी व सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह भी अपने-अपने त्यागपत्र सौंप चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश