लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में कोरोना वायरस से मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के केस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि राज्य में शुक्रवार को 2500 मामले सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या में बाढ़ सी आई है। महानगरों के अलावा गांव भी इससे अछूते नहीं है।आपकी सरकार ने 'नो टेस्ट, नो कोरोना' की पॉलिसी अपना रखी है। प्रियंका ने कहा कि इसकी वजह से स्थिति विस्फोटक हो गई है।