5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट कटने से नाराज कई अपने बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल!

नगर निकाय चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टियों के लिए सबसे ज्यादा डर भीतरघात से लग रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 15 Nov 2017, 3:01 PM IST

UP congress

लखनऊ. नगर निकाय चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टियों के लिए सबसे ज्यादा डर भीतरघात से लग रहा है। कांग्रेस में मेयर की सीट से लेकर कई वार्डों में पार्षदी की सीट पर भी विरोध है। टिकट न मिलने से कई अपने बागी हो गए हैं। पार्टी ऐसे नेताओं को मनाने में जुटी है। बागी उम्मीदवारों का उद्देश्य है कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जान सके, आखिर उनकी क्या कीमत है, जो पार्टी पदाधिकारी नहीं समझे।

...तो इसलिए नाराज हैं कांग्रेसी

नाराज कांग्रेसियों का कहना है कि वे पिछले कई साल से पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन टिकट बंटवारे के वक्त उनका ध्यान नहीं रखा गया। लखनऊ में गुरु नानक वार्ड से पुष्पेंद्र पिछले कई सालों से पार्टी में लगे थे, क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाते थे, उन्हें उम्मीद थी कि उनको इस बार मेहनत का फल टिकट के रूप में मिलेगा, लेकिन उनके स्थान पर दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया है। इसी तरह चित्रगुप्त वार्ड से राम मिलन की पत्नी गायत्री कई माह से कांग्रेस कार्यालय के चक्कर लगा रही थी। यही नहीं जनसमस्याओं को स्वयं राम मिलन उठाते थे लेकिन महिला सीट हुई तो पत्नी के लिए टिकट मांगा लेकिन यहां से दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया। अब यह निर्दलीय खड़ी हैं।

दूसरी पार्टी से ठोकी ताल

राजधानी के महात्मा गांधी वार्ड से वार्ड अध्यक्ष रहे सरफराज ने बागी के रूप में ताल ठोंक दी है। सरफराज उक्त वार्ड से वार्ड अध्यक्ष थे, लेकिन कांग्रेस छोड़ आम आदमी से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं राजा बाजार, कदम रसूल वार्ड में डैमेज कंट्रोल कांग्रेस करने में कामयाब रहा। जबकि आचार्य नरेंद्र से टिकट मांग रहे विनय शुक्ला भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। पहले चुनाव लड़ने के मूड में थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समझाया तो वह बैठ गए।

राजबब्बरे करेंगे प्रचार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शहर से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। पार्टी उम्मीदवार प्रेमा अवस्थी के समर्थन में राज बब्बर के अलावा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि 5 बजे बालागंज वार्ड, 6 बजे खदरा, 7 बजे पत्रकारपुरम और 8 बजे पराग डेयरी चौराहे पर प्रेमा अवस्थी और पार्षदों के लिए वह चुनावी सभा करेंगे।