7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का इस्तीफा हुआ मंजूर, यूपी राज्यसभा सांसद ने बताया – इन्हें बनाया गया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर शनिवार को पूरे दिन कयासों का बाजार गर्म रहा, लेकिन दिन के अंत तक एक नाम पर मोहर लगा दी गई.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 10 Aug 2019, 11:24 PM IST

sonia gandhi

sonia gandhi

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर शनिवार को पूरे दिन कयासों का बाजार गर्म रहा, लेकिन दिन के अंत तक रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नाम पर मोहर लगा दी गई, हालांकि वो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी। आने वाले दिनों में इस पद को लेकर चुनाव भी होंगे। कांग्रेस वर्किंग कमिटि (Congress Working committee) में शनिवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसी के साथ आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा (Rajyasabha) सांसद पीएल पुनिया (PL Punia) ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Article 370 हटने के बाद कश्मीर से विशेष विमान द्वारा लखनऊ लाए गए यह लोग

पीएल पुनिया ने कहा यह-

यूपी से राज्यसभा सांसद ने कहा कि पहले राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वह ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें, लेकिन वह नहीं मानें। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की राय से राहुल गांधी सहमत नहीं थे। आखिर में यह तय हुआ कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष होंगी।

ये भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक हुए सीनीयर 8 IAS व 10 PCS के transfer, देखें पूरी लिस्ट

25 मई को दिया था इस्तीफा-
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरे नतीजों के बाद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद से ही उन्होंने मनाने का दौर जारी था, लेकिन वह नैतिकता के तौर पर अपने फैसले पर अडिग रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले हुआ बड़ा बदलाव, इन्हें बनाया गया मुख्य निर्वाचन