26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा नोटबंदी के नाम पर बीजेपी ने देश की 125 करोड़ जनता से किया विश्वासघात

- नोटबंदी के चार साल पूरा होने पर कांग्रेस मना रही है बरसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन चार साल पहले नोटबन्दी की घोषणा की थी - नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति तहस नहस कर दी - देश की आर्थिक बदहाली की शुरुआत की यह चौथी बरसी है - 125 करोड़ भारत की जनता के साथ नरेंद्र मोदी ने विश्वशघाट किया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Nov 2020, 4:34 PM IST

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा नोटबंदी के नाम पर बीजेपी ने देश की 125 करोड़ जनता से किया विश्वासघात

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा नोटबंदी के नाम पर बीजेपी ने देश की 125 करोड़ जनता से किया विश्वासघात

लखनऊ. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति तहस नहस कर दी है। देश की आर्थिक बदहाली की शुरुआत की यह चौथी बरसी है। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारत की जनता के साथ नरेंद्र मोदी ने विश्वशघाट किया था। भारत की जनता,अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा के साथ विश्वासघात था ये नोट बन्दी का निर्णय गरीब, मध्य वर्ग, गृहणियां,बेरोजगार नौजवान,125 करोड़ की देश की जनता के भविष्य के साथ प्रधानमंत्री ने विश्वासघात किया है। ये संगठित नोटबन्दी लूट थी। वहीं जीडीपी पर उन्होंने कहा कि देश इतिहास मे पहली बार -23.9 की जीडीपी से रुबरु हुआ है। आज देश 23.9 की जीडीपी की पीड़ा झेल रहा है वो मोदी की नोटबंदी की वजह से है। मज़दूरों का पलायन भी नोटबंदी की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि देश से आतंकवाद,नक्सलवाद खत्म होगा ये कहा था लेकिन चार साल बाद दोनों बढ़ गए। जितने भारतीय सैनिक पिछले चार साल में आतंकवाद का शिकार हुए इतना कभी नहीं हुए थे। पुलवामा में जो भी हुआ वो भी नोटबन्दी के बाद ही हुआ था।

ये भी पढ़ें: UP Top Ten News: 20 नवंबर से ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं

ये भी पढ़ें: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- पुलिस बनकर करना चाहती थी माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा