30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 जुलाई से मिशन यूपी की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअली बैठक की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 12 Jul 2021, 6:41 PM IST

Congress Mahasachiv Priyanka Gandhi up visit latest update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 जुलाई से 'मिशन यूपी' की शुरुआत करेंगी। तीन से चार दिन तक वह लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह कांग्रेस के सीनियर नेताओं से चर्चा करेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा किसान संगठनों से भी मुलाकात कर सकती हैं। इस दौरान उनका आजमगढ़ जाने का भी कार्यक्रम है। आजमगढ़ में दलितों पर पुलिस के अत्याचार को लेकर प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों योगी सरकार पर हमला किया था। इसके अलावा प्रियंका गांधी मॉल एवेन्यू इलाके में यूपीसीसी के दफ्तर में लॉन्च किए गए नए वॉर रूम का भी दौरा करेंगी। सोशल मीडिया टीम यहां चुनाव प्रचार का काम शुरू कर दिया है। प्रियंका के यूपी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी योगी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहती। प्रियंका गांधी पंचायत चुनाव में हिंसा, कोरोना प्रबंधन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को घेरेंगी।

यह भी पढ़ें : तीन दशक बाद यूपी में खड़ी हुई कांग्रेस की जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज

नहीं जाएंगी शीला कौल के बंगले में
प्रियंका गांधी के लिए लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं शीला कौल के बंगले को नये सिरे से तैयार किया गया है। प्रियंका इसी बंगले में रुककर मिशन 2022 की तैयारियों को तेज करेंगी। हालांकि, प्रियंका गांधी इस बार प्रियंका इस बंगले में जाएंगी, इसकी संभावना नहीं के बराबर है। क्योंकि, 14 जुलाई से शुरू हो रहा उनका यूपी दौरा छोटा और काफी व्यस्त रहने वाला है।

भूपेश बघेल देंगे बूथ प्रबंधन के टिप्स!
सोमवार को प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी एवं 'जंगलराज' के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में कांग्रेसियों को चुनाव की रणनीति और बूथ प्रबंधन के टिप्स देंगे। रविवार को प्रियंका गांधी ने बघेल के साथ बैठक की थी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के निशाने पर बीजेपी सरकार, कहा- एक दिन का इवेंट, करोड़ों का प्रचार फिर अंधेरी रात