2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग प्रोग्राम कराएगी कांग्रेस

बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम कराएगी। इसके लिए यूपी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हनुमान त्रिपाठी को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 7 Sep 2018, 3:24 PM IST

bjp

भाजपा को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग प्रोग्राम कराएगी कांग्रेस

लखनऊ. बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम कराएगी। इसके लिए यूपी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हनुमान त्रिपाठी को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के नाम भी मांगे गए हैं। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि प्रदेश, जिला व ब्लाक स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। युवाओं को विशेष तरजीह दी जाएगी। प्रदेश स्तर पर तीन दिनी शिविर आयोजित किया जाएगा तो जिलों में दो दिवसीय और ब्लाकों में एक-एक दिन के प्रशिक्षण शिविर होंगे। इस बारे में सात सितंबर को दिल्ली में ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश महामंत्री हनुमान त्रिपाठी शामिल होंगे।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्र और प्रदेश सरकार की खामियों को जनता के बीच प्रभावशाली तरीके से प्रचारित किया जाए। भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब उसी शैली में देने के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त प्रभारी हनुमान त्रिपाठी को प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में अच्छा खासा अनुभव है। वर्ष 1983 से वर्ष 2000 तक राष्ट्रीय से लेकर ब्लाक स्तरीय दर्जनों प्रशिक्षण शिविरों का संचालन कर चुके हैं।

राफेल डील पर निकालेगी पदयात्रा

राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब सदन से लेकर सड़क पर भी बीजेपी को घरेगी। कांग्रेस का सेवादल राफेल विमान डील के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ चीन चरणों में पदयात्रा करेगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। शुक्रवार को ये पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिवर्तन चौक तक निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय करेंगे। यह जानकारी देते हुए यूपी कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि राफेल विमान डील मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को कांग्रेस सेवादल बख्शने के मूड में नहीं है एवं कांग्रेस सेवादल इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रही है।


राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि कांग्रेस सेवादल ने पहले चरण में मण्डल स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर, तीसरे चरण में ब्लॉक/पंचायत स्तर पर जाकर सेवादल के स्वयंसेवक पदयात्राएं निकालकर जनता के बीच जाकर इस कृत्य का पर्दाफाश करेंगे। उन्होने कहा कि यह आम जनता का पैसा है और भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश