कार्यक्रम की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवा दल को दी गई है। वहीं छात्रों को इसमें लाने की जिम्मेदारी एनएसयूआई के पदाधिकारियों को मिली है। कार्यक्रम में जेएनयू-बीएचयू के इतिहासकार भी शामिल होंगे। बता दें, इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में वरिष्ठ इतिहासकारों द्वारा इंदिरा गांधी के राजनीति में आने से लेकर उनके सरकार में लिए गए निर्णय और उसकी समीक्षा की चर्चा लोगों के बीच करने की तैयारी है।वरिष्ठ इतिहासकारों में जेएनयू के प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी और प्रो. मृदुला मुखर्जी मुख्य रूप से शामिल होंगी। इनके अलावा बीएचयू के इतिहास और राजनीति के प्रोफेसर भी शामिल होंगे।एक जिले के कार्यक्रम में 11 आसपास के जिलों की टीम को बुलाया जा रहा है।