लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) के बाद कांग्रेस (Congress) पार्टी बिखरती चली जा रही है। हाल में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया था और भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया था। बुधवार को इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस महासचिव एनपी सिंह (NP Singh) ने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर पार्टी में स्टैंड से वे असमर्थ थे, जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।