7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में गली-गली घूमकर कांग्रेसी गाएंगे ‘राम धुन’, ‘बापू’ के सहारे मिशन 2019 की तैयारी

कांग्रेस 'राम' और 'बापू' के सहारे यूपी में मिशन 2019 की शुरुआत करने जा रही है।

2 min read
Google source verification
rajbabbar

rajbabbar

लखनऊ. कांग्रेस 'राम' और 'बापू' के सहारे यूपी में मिशन 2019 की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस के नेता और वर्कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और गांधीगीरी के रास्ते पर चलने का संदेश देने के लिए गली-गली ‘रामधुन’ गाएंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से शुरू यह अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस कड़ी में 12 सिंतबर को पार्टी पदाधिकारियों को जारी चिट्ठी लिखी है जिसमें हा गया है कि सभी ब्लॉक और वॉर्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य और दूसरे पदाधिकारियों के साथ 25 सिंतबर से एक अक्टूबर तक हर दिन रामधुन (रघुपति राघव राजाराम: पतित पावन सीताराम:) गाते हुए प्रभात फेरी निकालेंगे।

सभी जिलाधिकारियों को लिखी चिट्ठी

राजबब्बर ने इस चिट्ठी में लिखा है कि प्रभात फेरी में शामिल हर वर्कर के हाथ में एक प्लेकार्ड होगा। इस प्लेकार्ड पर लिखा होगा ‘हम बापू के 150वें जयंती वर्ष पर संकल्प लेते हैं कि हम उनकी सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे’। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ चिट्ठी में वर्करों से आग्रह किया गया है कि वह दो अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के मौके पर सभी जिलों में गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर उनकी विचारधारा पर चलने की शपथ लेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसकी श्रंखला में आगामी 02 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप में मनायेगी।


रामधुन गाएंगे कार्यकर्ता

बता दें सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस यूपी में बड़ी जीत के लिए लगातार नए-नए प्लान बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के नेता और वर्कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश देने के लिए गली-गली ‘रामधुन’ गाएंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से शुरू यह अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा। माना जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से महात्मा गांधी की जयंती पर कई प्रोग्राम चलाकर जनता के बीच बने रहने की कवायद के बीच अब कांग्रेस ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए यह रणनीति अपनाई है।

गांधी प्रतिमा पर एकत्र होंगे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, ''महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बापू के बताए हुए सत्य, अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को बनाये रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धान्त पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलम्बी व प्रगतिशील बनाने की दिशा में सतत् प्रयासरत रहेंगे।’’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ चिट्ठी में वर्करों से आग्रह किया गया है कि वह दो अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के मौके पर सभी जिलों में गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर उनकी विचारधारा पर चलने की शपथ लेंगे।