
ट्रैक पर सरिया रखकर रेल पलटाने की साजिश रची गई
train accident conspiracy:देश भर में ट्रेन साजिशों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड देहरादून एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। रेल जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची तो लोको पायलट अनुज गर्ग को इंजन के नीचे तेज आवाज और चिंगारियां भड़कने का एहसास हुआ। खतरे का अंदेशा होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन स्टाफ ने नीचे उतरकर देखा तो ट्रैक पर 15 फिट लंबा सरिया बिछा होने से उनके होश फाख्ता हो गए। बमुश्किल सरिया ट्रैक से निकालकर रेल आगे को रवाना की गई। रेलवे ने डोईवाला कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।
उत्तराखंड में हालिया दिनां में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिशें सामने आ चुकी है। इससे पूर्व उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक से गैस सिलेंडर भी बरामद हो चुका है। इस घटना पर जीआरपी और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब ट्रैक पर लोहे का सरिया मिलने से साजिश की आशंका और मजबूत हो गई है। अब सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। उसके बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी।
रेलवे ट्रैक पर सरिया मिलने से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रैक पर सरिया बरामद होने का यह भी कारण हो सकता है कि कुछ लोग सरिया लेकर जा रहे हों और एक सरिया ट्रैक पर छूट गया हो। दूसरा एंगल यह भी है कि हो सकता है किसी ने रेल पलटाने के लिए ट्रैक पर सरिया रखा हो। पुलिस और जीआरपी इस मामले की हर एक एंगल से जांच में जुटे हुए हैं। जल्द ही इसका खुलासा होने की संभावना है।
Updated on:
18 Oct 2024, 12:40 PM IST
Published on:
18 Oct 2024, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.