आकर्षक अर्थपूर्ण और अनोखा लेख लिखने के लिए कंपनी को वेब राइटर की जरूरत होती है। अच्छा कंटेंट अधिक लोगों को आकर्षित करता है और कंपनियों के बिजनेस में बढ़ोतरी करता है। अच्छा कंटेंट आजकल हर वेबसाइट की जरूरत बन गया है क्योंकि कंटेंट के जरिए ही हम अपनी वेबसाइट को विभिन्न सर्च इंजन जैसे याहू, गूगल आदि पर टॉप रैंकिंग दिला सकते हैं। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा उपभोग कर्ता हमारी वेबसाइट को विजिट करें।