अभी तक 50 वर्ष के अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन केंद्र द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन्स के अनुसार इसमें तब्दीली की गई है। दरअसल जो बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, उनकी जान बचाना मुश्किल हो रही है। ऐसे में बुजुर्गों को महामारी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमित मोहन प्रसाद ने यह भी बताया कि अब कोरोना टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों को जुटाने का काम भी पेपरलेस होगा। मोबाईल ऐप एएनएम यानी अनमोल एप से इसकी निगरानी होगी। जिन लाभार्थियों का टीकाकरण होगा, उनकी संपूर्ण जानकारी इस एप से दी जाएगी।