पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. सीवेज सैंपल टेस्टिंग (Sewage Sample Testing) में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) को पानी में भी कोरोना वायरस मिला है। राजधानी लखनऊ में तीन जगह से लिए गए सैंपल में एक सैंपल पॉजिटिव मिला। हालांकि, अभी शव से संक्रमण फैलने के बारे में कोई अध्ययन नहीं किया गया है। पानी में फैले वायरस का मनुष्य पर कितना असर होगा, इसका अध्ययन संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) का माइक्रोबायोलॉजी विभाग कर रहा है।