लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज शहर में चल रही सेनेटाइजेशन व्यवस्था को देखने निकले। सबसे पहले वह हजरतगंज पहुॅचे। यहाॅं पर फायर बिग्रेड की मशीनों और नगर निगम की 5 टीमों के द्वारा सुचारू रूप से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा था। मिस्ट गन के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइड के द्वारा रेलिंग, शटर और ऐसे सभी सार्वजनिक स्थल जहाॅं पर लोगो के आने जाने व सम्पर्क में आने का अंदेशा बना रहता है, उसको सेनेटाइज किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त संख्या में नगर निगम के द्वारा टीमे लगाकर कल शाम तक पूरे शहर विशेषकर व्यवसायिक, वाणिज्यिक बाजार, क्षेत्र इत्यादि को कवर किया जायेगा ताकि COVID-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जाय।