31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए घर बैठे बुक करें स्लॉट, एक या एक से अधिक व्यक्तियों के लिए हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu) या कोविन की वेबसाइट पर टीकाकरण कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Apr 2021, 11:22 AM IST

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए घर बैठे बुक करें स्लॉट, एक या एक से अधिक व्यक्तियों के लिए हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए घर बैठे बुक करें स्लॉट, एक या एक से अधिक व्यक्तियों के लिए हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

लखनऊ. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में सभी लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना टीकाकरण लगवाने की अपील की है। टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu) या कोविन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। कोरोना वैक्सीन सरकारी या प्राइवेट दोनों ही अस्पतालों में लगवाई जा सकती है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में एक डोज के लिए 250 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है। दूसरी डोज के लिए भी 250 रुपये फीस देनी होगी।

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता तो वह सेंटर केविड वैक्सीनेशन सेंटर पर दोपहर तीन बजे के बाद जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एक से अधिक व्यक्तियों के लिए भी हो सकता है। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर अपना कोई पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्य या पैन कार्ड लेकर जाना होगा। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन होगा।

ये भी पढ़ें: बगैर मास्क नहीं करने दी जाएगी हवाई यात्रा, कोविड-19 प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों को कर दिया जाएगा डी-बोर्ड

ये भी पढ़ें:वैक्सीन की डोज लेने के बाद डॉक्टर हुए कोविड पॉजिटिव, सकते में स्वास्थ्यकर्मी