28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा: टिकट के लिए नहीं है कैश, तो न हुए परेशान

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा: टिकट के लिए नहीं है कैश, तो न हुए परेशान

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jan 01, 2018

railway

railway

लखनऊ. नए साल में रेल यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए रेलवे अपनी सेवाओं को और हाईटेक बनाने जा रहा है । अब चलती ट्रेन में यात्री कैश न होने की दशा में भी अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान कर टिकट बुक करा सकेंगे । इसके लिए रेलवे सभी ट्रेवलिंग टिकट एक्जामनर (TTE) को टैब एवं प्वाइंट ऑफ सेल (POS) मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है । POS का इस्तेमाल TTE आरक्षित टिकट बनाने व बेटिकट यात्रियों से चार्ज वसूलने के लिए कर सकेंगे । जानकारी के मुताबिक रेलवे 15 जनवरी से इस योजना को लागू करने जा रहा है । रेलवे की इस पहल से ऐसे यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अपना टिकट नहीं ले पाते हैं ।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: अोपी सिंह होंगे नए डीजीपी, सुलखान सिंह का आज अंतिम दिन


TAB और POS के साथ नजर आएंगे TTE


आपको जल्द ही रेलवे के TTE हाथ में TAB और एक POS मशीन लिए नजर आएंगे। इस सेवा की शुरुआत के बाद TTE सफर के दौरान यात्रियों को क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से खाली पड़ी सीटें भी आरक्षित कर सकेंगे कोच में वसूल किये जाने वाले जुर्माने का भुगतान भी कार्ड से हो सकेगा । रेलवे ने उम्मीद जताई है कि जहां इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी, वहीं कैश में गड़बड़ी की संभावना भी कम हो जाएगी । हाल ही में, रेलवे बोर्ड की एक बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है और 15 जनवरी तक रेलवे बोर्ड द्वारा इस फैसले को लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन चौधरी रेलवे की यह योजना पूरी तरह तैयार है। चलती ट्रेन में पीओएस और टैब की कनेक्टिविटी पर तैयारी चल रही है। जल्द ही इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी ।