Crime News:एक मां ने अपनी बीमार मासूम बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर सजा-ए-मौत दे डाली। ये सनसनीखेज वारदात उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि सादिया नाम की एक महिला की सात माह की बेटी लंबे समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने मासूम बच्ची का कई बार अस्पताल में उपचार भी किया, लेकिन उसकी सेहत ठीक नहीं हो रही थी। उसकी बेटी की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही थी। बेटी की हालत देख सादिया परेशान रहने लगी थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से अवसादग्रस्त हो गई थी। सोमवार को सादिया ने अपनी मासूम बेटी को छत पर पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया।