30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवात ‘यास’ का बड़ा असर, तूफान के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेन कैंसिल

Cyclone Yaas Effect on Trains. चक्रवात तूफान यास (Yaas) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कारण मौसम में परिवर्तन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 May 2021, 10:41 AM IST

Cyclone Yaas

Cyclone Yaas

लखनऊ. Cyclone Yaas Effect on Trains. चक्रवात तूफान यास (Yaas) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कारण मौसम में परिवर्तन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यूपी से चलने वाली कई ट्रेनों को फिलहाल के लिए निरस्त कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और अब संभावित तूफान के भयावह असर को देखते हुए रेलवे ने दर्जनों ट्रेनें निरस्त की हैं। कुछ ट्रेन इस वजह से भी कैंसिल हुई हैं कि उनमें यात्री संख्या न के बराबर चल रही है। ऐसे में उनका संचालन फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।

यह ट्रेन कैंसिल

शालीमार प्रस्थान करने वाली 05021 शालीमार गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी। हावड़ा से 26 मई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन 02333 हावड़ा प्रयागराज रामबाग स्पेशल निरस्त रहेगी। कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल स्पेशल ट्रेन 05049, ट्रेन संख्या 05050 गोरखपुर-कोलकाता, सियालदह-बलिया ट्रेन 03105, बलिया-सियालदह स्पेशल ट्रेन 03106 ट्रेन 26 मई से रद्द रहेगी।

तबाही मचा सकता है 'यास'

चक्रवात यास तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम के चलते यूपी में एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स स्थगित कर दी गई हैं। इनमें बाबातपुर एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट और गोरखपुर से चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट शामिल है। वहीं, रेलवे ने यूपी की अधिकतर ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Cyclone Yaas Effect: यूपी के जिलों में तबाही मचा सकता है चक्रवात यास, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

ये भी पढ़ें: तौकते तूफान का असर: बरसात ने तोड़ा 52 वर्ष का रिकॉर्ड, झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग