1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉप ब्लॉग्स में शामिल हुआ डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव का ब्लॉग डाकिया डाक लाया

ब्लॉगिंग के साथ-साथ कृष्ण कुमार यादव साहित्य और लेखन में भी सक्रिय हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Nov 2018, 2:28 PM IST

dakiya daak laya

टॉप ब्लॉग्स में शामिल हुआ डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव का ब्लॉग डाकिया डाक लाया

ritesh singh
लखनऊ , देश-विदेश में इंटरनेट पर हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और ब्लॉगिंग के माध्यम से अपनी रचनाधर्मिता को विस्तृत आयाम देने वाले लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग "डाकिया डाक लाया" (http://dakbabu.blogspot.in/) को टॉप हिंदी ब्लॉग्स में शामिल किया गया है।

वर्ष 2008 से ब्लॉगिंग में सक्रिय एवम ''दशक के श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगर दम्पति'' और सार्क देशों के सर्वोच्च ''परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान'' से सम्मानित कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग को इंडियन टॉप ब्लॉग्स द्वारा हाल ही में जारी हिंदी के सर्वश्रेष्ठ 125 ब्लॉगों की डायरेक्टरी में स्थान दिया गया है। वर्तमान में हिंदी में एक लाख से ज्यादा ब्लॉग संचालित हैं।

गौरतलब है कि डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित तमाम देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन में सम्मानित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वर्ष 2012 में कृष्ण कुमार यादव को ”न्यू मीडिया एवं ब्लाॅगिंग” में उत्कृष्टता के लिए ''अवध सम्मान'' से भी विभूषित किया जा चुका है। सौ से ज्यादा देशों में देखे-पढ़े जाने वाले इनके ब्लॉग 'डाकिया डाक लाया' पर अब तक 945 पोस्ट प्रकाशित हैं। इसे पाँच लाख से ज्यादा लोगों ने पढ़ा है।

ब्लॉगिंग के साथ-साथ कृष्ण कुमार यादव साहित्य और लेखन में भी सक्रिय हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ-साथ, अब तक कृष्ण कुमार यादव की 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-विदेश में शताधिक सम्मानों से विभूषित श्री यादव एक लंबे समय से ब्लॉग और सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं विविध विधाओं में अपनी रचनाधर्मिता को प्रस्फुटित करते हुये अपनी व्यापक पहचान बना चुके हैं।