लखनऊ. नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2021 में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) चार प्रतिशत बढ़कर मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल का तोहफा है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को मौजूदा समय जुलाई 2020 से सात प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। लेकिन, वह अभी नहीं मिल रहा है। भत्ते में जनवरी 2021 में चार प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।