28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Quds Day: लखनऊ में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

शिया समुदाय के लोगों ने इजरायल और अमेरिका के बैनर पोस्टर जलाकर जताया गया विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Apr 2023, 10:19 AM IST

 नहीं छोड़ेगे अपना अधिकार

नहीं छोड़ेगे अपना अधिकार

लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में शिया समुदाय और टीले वाली मस्जिद में सुन्नी समुदाय ने लखनऊ के ईदगाह में मौलान खालिद रशीद फिरंगी महली ने अलविदा की नमाज अदा कराई। वही अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। लखनऊ के टीले वाली मस्जिद के बाहर भारी सुरक्षा बल के इंतजाम किए गए है।

यह भी पढ़ें: Video: अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

पुलिस फोर्स के पीएचसी भी तैनात हैं चप्पे-चप्पे पर ड्रोन के माध्यम से पुलिस की नजर बनी हुई है। डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने टीले वाली मस्जिद पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: Happy Eid : Video: ईद का चांद दिखा, आज ईद

मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस

बड़े इमामबाड़े में अलविदा की नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।आसिफी मस्जिद में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में शिया समुदाय के लोगों ने इजरायल और अमेरिका के बैनर पोस्टर जलाकर जताया गया विरोध प्रदर्शन किया। मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी,मौलाना रज़ा हैदर ज़ैदी और अन्य उलेमा मौजूद रहे।


नहीं छोड़ेगे अपना अधिकार

नमाज़ियों ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से मांग करते हुए कहा कि क़िब्ला-ए-अव्वल पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। हम इस अधिकार को नहीं छोड़ सकते। नमाज़ी ऐसे बैनर और पोस्टर अपने हाथो में उठाये हुए थे। जिनके माध्यम से इज़राइली बर्बरता और ज़ुल्म को दर्शा गया था। प्रदर्शन के अंत में इज़राइल का झंडा और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोटो भी जलाया गया। इस मौक़े पर इज़राइल मुर्दाबाद, अमरीका मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।


मुसलमान ना करें पिट्ठू गिरी

बड़े इमामबाड़े में नमाज़ के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों को अमेरिका की पिट्ठू गिरी करने से किया मना। अमेरिका व इजरायल के ऊपर मुसलमानों पर जुल्म करने का मौलाना ने लगाया आरोप।