29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates: रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई में कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन

Weather Updates: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ी ठिठुरन, दिन में छाया रहेगा कोहरा चलेगी ठंडी हवा, मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की चेतावनी भी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Nov 2023, 8:42 AM IST

मौसम का बदला मिजाज

मौसम का बदला मिजाज

weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को लखनऊ में पूरे दिन बदली और धुंध में जकड़ी रही। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। आलमबाग इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट हो गयी।मंगलवार को लखनऊ का तापमान 23 .5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गयी।

यह भी पढ़े : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी


लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार से मौसम खुल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ मंगलवार को भी कोहरा दिखा। मौसम विभाग कहा कि 29 नवम्बर यानी बुधवार को धूप निकलेगी, लेकिन 30 नवम्बर गुरुवार को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जायेगा।

यह भी पढ़े : Video : शीतकालीन सत्र: सपा विधायक सदन में पहुंचे साइकिल, किया विरोध

इसके असर से दिन में घने बादल रहेंगे। बदली और धुंध के बावजूद हवा में तेजी रही। इसके कारण वायु प्रदूषण की दशा खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंच पायी। लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री कम)